नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी ऑनलाइन स्किल गेमिग कंपनी गेम्स2437 ने अपने लोकप्रिय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म माई11सर्कल के लिए युवा और प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटरों, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ को नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शुभमन और ऋतुराज, दोनों को माई11सकãल के टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैले हुए मल्टीमीडिया अभियानों में देखा जाएगा।

गेम्स2437 के सह-संस्थापक और सीईओ भाविन पांड्या ने इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा, ”माई11सकãल परिवार में शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ का स्वागत करते हुए हम रोमांचित हैं। शुभमन और ऋतुराज ने एक प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड के साथ भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अपने लिए एक अलग स्थान बनाया है। मैदान पर उनका प्रदर्शन माई11सकãल के ऑफ-फील्ड प्रदर्शन के अनुरूप है, जहाँ ब्रांड ने पिछले साल 1०० प्रतिशत की वृद्धि के साथ बहुत कम समय में फंतासी खेलों में खुद के लिए जगह बनाई है। हमारी सफलता के कारणों में उत्साही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ना और उनके कौशल और जुनून का मूल्यांकन करके उन्हें पुरस्कृत करना रहा है।

शुभमन ने 2018 में आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में अत्यधिक रन बना करके भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश किया। आगामी आईपीएल सीजन में, उन्हें देखने लायक प्रमुख खिलाड़यिों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। इस गठबंधन के बारे में गिल ने कहा,”मैं माई11सकãल का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं, यह एक ऐसा ऐप है जो देश भर से लोगों को उनके पसंदीदा खेल के साथ गहराई से जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है।”

ऋतुराज की प्रतिभा तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने 2016-17 के विजय हजारे टूर्नामेंट में केवल सात मैचों में 444 रन बनाये । गायकवाड आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले/ऑरेंज कैप धारक थे। अपने जुड़ाव के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा,”मैं वास्तव में इस तरह के एक अछ्वुत फैंटेसी स्पोट््र्स ऐप का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ और माई11सकãल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में मुझे मेरे साथी शुभमन और सिराज के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला है।”

क्रिकेट प्रशंसक माई11सकãल के अभिनव प्रस्तावों का केंद्र हैं जिसने ऑनलाइन स्किल-गेमिग उद्योग को फिर से परिभाषित किया है। खेल के प्रति अपने जुनून को और प्रदर्शित करने के लिए माई11सकãल ने हाल ही में आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप की लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के साथ साइन-अप किया है जिसे आधिकारिक शीर्षक प्रायोजक लखनऊ सुपर जायंट्स कहा जाता है। तीन वर्ष के इस गठबंधन में आईपीएल टीम की नई पेश की गई जर्सी पर फैंटेसी प्लेटफार्म का लोगो दिखाई देगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *