वाशिगटन: अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिह ने कहा कि अमेरिका अभी भी रूस के प्रतिबंधों का विस्तार कर उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर कर सकता है।

सीबीएस को दिए साक्षात्कार में श्री सिह ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले की तुलना में रूस की अर्थव्यवस्था आधी हो जाएगी।
व्हाइट हाउस ने बताया कि नाटो और यूरोपीय संघ के सहयोगियों के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन को यह सुझाव मिले हैं।

सोमवार को श्री बाइडेन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, इटली के प्रधान मंत्री मारियो द्रघी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बात करेंगे।
श्री सिह ने सीबीएस को यह भी बताया कि रूस पहले से ही ‘एक आर्थिक खाई की ओर देख रहा है और 1980 के दशक वाले सोवियत जीवन की बढरहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक नुकसान के कारण प्रतिबंध पहले ही लागू किये जा चुके। उन्हें अभी भी व्यापक बनाया जा सकता है तथा प्रतिबंधों को अन्य लक्ष्यों पर लागू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ”यह पुतिन का युद्ध है। ये पुतिन के प्रतिबंध हैं और यह पुतिन की परेशानी है जिसमें वह रूस के लोगों पर फंसा रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *