मल्लापुरम : केरल के मलप्पुरम के अंतर्गत मलप्पुरम इलाके में पोंगोड गैलरी ढहने से हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मैदान के किनारे बनी अस्थाई गैलरी एक फुटबॉल मैच के दौरान ढह गई. इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में पांच की हालत गंभीर है। मामला बीते शनिवार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना वंदूर और कालिकावु के पास पंगोडु गांव की है. दरअसल, यहां ‘सेवेंस’ फुटबॉल मैच खेला जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को पास के वंदूर निम्स, नीलांबुर जिला अस्पताल और मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है जब दो स्थानीय टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा था. इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि ‘घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’ अस्थायी गैलरी में कथित तौर पर 1,000 से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था थी, हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि लगभग 2000 लोग मौके पर मौजूद थे। आपको बता दें कि हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक वंदूर में रहने वाले लोगों में फुटबॉल का दीवाना है.

शनिवार को एक हजार से ज्यादा लोग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे थे, हालांकि बांस से बनी अस्थाई दीर्घा में क्षमता से ज्यादा लोग मौजूद थे. करीब दो दिनों से जारी बारिश से खतरा और बढ़ गया था। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, बारिश और स्टेडियम में अत्यधिक भीड़ के कारण अस्थायी गैलरी ढह गई और घटना के तुरंत बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *