कुआलालंपुर | मलेशिया में 17,828 नए कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 4,0 10 ,952 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक इनमें 407 नए मामले आयातित और 17,421 स्थानीय प्रसारण के हैं। महामारी से 63 और मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 34,463 हो गई है।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कोविड-19 से 28,00 3 नए लोगों के ठीक होने की रिपोर्ट आई, जिससे ठीक हो चुके रोगियों की कुल संख्या 3,712,668 हो गई। वतãमान में देश में 263,821 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 358 को गहन देखभाल में रखा गया है।
