आप सभी सम्मानित पत्रकारों , छायाकारों एवं पोर्टल से जुड़े मीडिया बंधुओं को यह अवगत कराया जाता है कि दिनांक 21 मार्च 2022 को कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा लक्सा श्याम मन्दिर से प्रारंभ होगी जिसमें लगभग 200 से भी अधिक भक्तगण ढोल बाजे के साथ पालकी में ठाकुर जी को विराजमान कर बड़ी ही भव्यता सुंदरता व अलौकिक छवि के साथ ये कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं व सभी भक्तगण ठाकुर जी की मनमोहक छवि को देखते हुए उनके नारे के साथ राधे राधे व जय श्री कृष्ण का नारा गुंजायमान करते हुए महिलाओं ने बड़ी उत्साह पूर्वक इस कलश यात्रा को पूर्ण किया। ये कलशयात्रा लक्सा गुरुद्वारा से होते हुए , कमच्छा शायरी माता मंदिर से होते हुए रथयात्रा , फिर रथयात्रा से बिरदोपुर कैलाश मठ में इस कलश यात्रा का समापन हुआ। इस कलश यात्रा का आयोजन व नेतृत्व करते हुए यमुनापुत्र पंकज शास्त्री जी महाराज, उनके साथ आनन्द जी साथ ही उनकी पूरी टीम वृंदावन से पधारे हुए हैं। दिनांक 22 मार्च से 28 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा और उसके बाद 27 मार्च से 31 मार्च तक मनोकामना पूर्ण कल्याण यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके मुख्य यजमान सचिन मिश्र औऱ प्रिया मिश्रा हैं। इसके अतिरिक्त रविन्द्र मिश्र, अजय दुबे, आदित्य दुबे, कुशाग्र मिश्र, विजय त्रिपाठी, संतोष, रजनी, प्रभात, नितिन, सूर्यप्रकाश, कुशल, राजू, आशुतोष मिश्र, डॉ सुधीर मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

समस्त काशीवासियों को आमंत्रित किया जाता है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *