घाट पर गंगा आरती के दृश्य को भी कैमरे में कैद किया गया। दृश्य के मुताबिक घाट पर लोग मस्ती करते नजर आए। कुछ बच्चे अपने जन्मदिन के अवसर पर मिठाई बांटते दिखाई दे रहे थे।

वाराणसी । गलियों में कैमरा, लाइट और एक्शन की आवाज गूंज उठी। फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिन भर काशी की गलियों और शाम को गंगा के तट पर स्थित राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग में व्यस्त रहे। आलिया के पीछे घूम-घूमकर गाते दिखे रणबीर कपूर ।
रणबीर की एक झलक पाने के लिए लोग अपनी-अपनी छतों पर जमे रहे और तस्वीरें व वीडियो बनाते रहे। बुधवार को विभिन्न दृश्यों में रणबीर और आलिया फिल्म के एक गाने की शूटिंग करते रहे। शाम को राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग में इसी गाने का क्रम बना रहा। घाट पर गंगा आरती के दृश्य को भी कैमरे में कैद किया गया।
कोरोना काल से पहले भी हुई थी शूटिंग
दृश्य के मुताबिक घाट पर लोग चलते, भागते और मस्ती करते नजर आए। कुछ बच्चे अपने जन्मदिन के अवसर पर मिठाई भी बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। उन सबके बीच मस्ती और आनंद के मूड में रणबीर और आलिया थे। दिन भर गर्मी में शूटिंग करने के बाद शाम को पूरी टीम होटल लौट गई।
बता दें कि कोरोना के पहली लहर से पहले काशी के घाटों पर फिल्म की शूटिंग हो रही थी, संक्रमण बढ़ने के बाद लगे लॉकडाउन के बाद शूटिंग रुक गई, इसके चलते दोनों मुबंई लौट गए थे। अब जबकि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, ऐसे में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी। इसके लिए दोनों तीन दिन पहले सोमवार को काशी पहुंचे हैं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *