
(रविन्द्र गुप्ता) वाराणसी । काशी उमर वैश्य समिति द्वारा 15 मार्च को सिटी गार्डन, चौकाघाट में “रंग बनारसिया होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली के पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।समारोह में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रशांत गुप्ता (मातृ श्री) एवं सुनील गुप्ता ‘सुनील सर्जिकल’ रहे।समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री ध्रुव कुमार गुप्ता (भैया जी) तथा कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता (टीटू) सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।।
