संयुक्त राष्ट्र:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में बातचीत के माध्यम से युद्धविराम की अपील करने वाले रूस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक के एक संवाददाता ने यह जानकारी दी। सुरक्षा परिषद में रूस द्बार पेश किये गये प्रस्ताव के पक्ष में रूस और चीन ने मत दिया जबकि 13 अन्य सदस्य देश जिसमें अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं ,प्रस्ताव पेश किये जाने के दौरान अनुपस्थित रहे ,इस तरह प्रस्ताव के खिलाफ किसी भी देश ने मत नहीं दिया।

प्रस्ताव में जेनेवा समझौते सहित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारी कानून और मानवाधिकारों के सभी तरह के उल्लघंन की आलोचना की गयी। प्रस्ताव में यूक्रेन में काम कर रहे चिकित्सीय जगत और मानवीय आधार पर मदद कर रहे कर्मियों का सम्मान बनाये रखने और उनकी रक्षा किये जाने की भी मांग की गयी।संयुक्त राष्ट्र परिषद में यूक्रेन की स्थिति पर अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *