एवरेट (अमेरिका):अमेरिका के वाशिगटन राज्य के एक पुलिस अधिकारी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस संबंध में एक संदिग्ध को एवरेट में सिएटल के उत्तर से गिरफ्तार किया गया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। एवरेट पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मृतक की पहचान 41 वर्षीय डान रोचा के रूप में की गई है।

स्नोहोमिशकाउंटी के शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कोर्टनी ओ कीफ ने विज्ञप्ति में बताया कि रोचा का स्टारबक्स के पाîकग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि कर रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ जिसके बाद पुलिसकर्मी को गोली मारी गई।`डेली हेराल्ड की खबर के अनुसार, घटनास्थल के पास के अपार्टमेंट में रहने वाले जॉर्ज लाबावे ने कहा कि उसने अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर गोली चलने की आवाज सुनी।

खबर के अनुसार, लाबावे ने कहा कि उसने पाîकग क्षेत्र में पुलिसकर्मी का शरीर जमीन पर गिरा हुआ देखा। लाबावे ने कहा कि उसने देखा कि एक व्यक्ति बंदूक लेकर कार में जा रहा था। ओ कीफ ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध के वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *