वाराणसी । बीएचयू में मंगलवार की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बिड़ला हॉस्टल के पास हुई मारपीट की वजह से पिछले दिनों विश्वविद्यालय में ही एक दिव्यांग छात्र की पिटाई बताई जा रही है। आरोप है कि इस दौरान ईट-पत्थर भी चलाए गए।
सूचना पाकर मौके पर जब तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और सुरक्षा कर्मी पहुंचते, मामला शांत हो गया था। बिड़ला सी में हॉस्टल आवंटन कराने आए जिस छात्र के साथ मारपीट हुई, उस पर कुछ दिन पूर्व एक दिव्यांग छात्र की पिटाई की शिकायत की गई थी।
इस बारे में पूछे जाने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने ईट-पत्थर चलने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि दिव्यांग छात्र की पिटाई से नाराज कुछ छात्रों ने बिड़ला सी में हॉस्टल आवंटन कराने आए एक छात्र के आवंटन पर आपत्ति जताई। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है।
