ह्यूस्टन : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के शहर ह्यूस्टन के बाहरी इलाके में हुई गोलीबारी में एक अधिकारी की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने वाहन से कैटालिटिक कंवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को रोकने पहुंचा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के समय अधिकारी काम पर नहीं थे यानी ”ऑफ-ड्यूटी थे। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने बताया कि टेक्सास के 51 वर्षीय डिप्टी शेरिफ डैरेन अल्मेंडारेज को किराने की एक दुकान के बाहर बनी पाîकग में बृहस्पतिवार रात गोली मार दी गई।

गोंजालेज के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिग में दो संदिग्धों को भी गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में हिरासत में लेकर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।न्यायिक दस्तावेजों के अनुसार, दोनों संदिग्धों की पहचान जोशुआ स्टीवर्ट (23) और फ्रेडोरियस क्लार्क (19) के रूप में हुई है और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्लार्क की हालत स्थिर है और वह अब भी अस्पातल में भर्ती है, जबकि स्टीवर्ट को चिकित्सकों ने शुक्रवार रात छुट्टी दे दी और उसे हैरिस काउंटी जेल ले जाया गया है।अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में शामिल तीसरा शख्स नाबालिग था और उसकी तलाश जारी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *