कोलंबो | श्रीलंका में 13 और 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले सिहली नव वर्ष से पहले मंगलवार को भारत से 11,000टन चावल की एक खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंची। अभूतपूर्व खाद्य एवं ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत के बहुआयामी समर्थन के तहत पिछले सप्ताह भी 16,000टन चावल भेजा गया था।
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एकट्वीट में कहा, ”ये आपूर्ति भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध चिन्हित करती है, जो जारी रहेगी।

उच्चायोग ने कहा, ”श्रीलंका के लोगों के नव वर्ष के जश्न से पहले भारत से 11,000मीट्रिक टन चावल लेकर जहाज चेन ग्लोरी कोलंबो पहुंचा। केवल पिछले सप्ताह में श्रीलंका को भारत के बहु-आयामी समर्थन के तहत 16,000टन चावल की आपूर्ति की गयी। ये आपूर्ति जो चिन्हित करती है कि भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध है, जारी रहेगी।

गौरतलब है कि भोजन, दवा और अन्य वस्तुओं की खरीद के लिए श्रीलंका को भारत द्बारा घोषित एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के तहत चावल की आपूर्ति की जा रही है। इस ऋण में से 15 करोड़ डॉलर श्रीलंका को चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित किये गये हैं। श्रीलंका को खाद्य वस्तुओं की कमी से उबरने में मदद करने के लिए भारत द्बीप राष्ट्र को लगभग 40,000टन चावल उपलब्ध करा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *