वाशिगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के हालिया रक्षा पैकेज के एक हिस्से के रूप में अमेरिका यूक्रेन को हॉवित्जर आर्टिलरी सिस्टम और एमआई -17 परिवहन हेलीकॉप्टर सहित कई अत्याधुनिक उपकरण प्रदान करेगा। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इसकी जानकारी दी है। इस पैकेज में जिन उपकरणों को शामिल किया जा रहा है

उनमें 155 मिमी की 18 होवित्जर तोपें, 40,000गोले, 300स्विचब्लेड ड्रोन, 500जेवलिन एंटी-आर्मर मिसाइल, 200सैन्य परिवहन हेलीकॉप्टर एम113 और 11 एमआई-17 हेलीकॉप्टर सहित कई और भी हैं। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस पैकेज में यूक्रेन के लिए पहली बार हॉवित्जर आर्टिलरी सिस्टम को शामिल किया जा रहा है। यूक्रेनी सरकार के अनुरोध पर इसे भेजा जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *