न्यूयॉर्क | विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाशिगटन डीसी की अपनी यात्रा के बाद बुधवार रात न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां वह बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने न्यूयॉर्क में जयशंकर की अगवानी की। तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर बताया कि न्यूयॉर्क दौरे पर जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात करेंगे।

जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिह अपने अमेरिकी समकक्ष क्रमश: एंटोनी ब्लिंकन और लॉयड ऑस्टिन के साथ टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए वाशिगटन डीसी पहुंचे थे। राजनाथ वार्ता के बाद अमेरिकी हिद-प्रशांत कमान के मुख्यालय के दौरे के लिए वाशिगटन डीसी से हवाई द्बीप रवाना हो गए।
हवाई में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान वह अमेरिका की प्रशांत सेना और प्रशांत वायुसेना के मुख्यालयों की भी यात्रा करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *