कंसास (अमेरिका): अमेरिका के मध्य कंसास में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में शेरिफ (काउंटी स्तर का कानून प्रवर्तन अधिकारी) के तीन सहायक अधिकारी घायल हो गए और संदिग्ध हमलावर भी मारा गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कॉउले काउंटी के शेरिफ डेविड फालेटी ने बताया कि सहायक अधिकारी उत्तर विनफील्ड के राजमार्ग संख्या यूएस 77 पर संदिग्ध वाहन का पीछा कर रहे थे और जब उन्होंने वाहन को रोका तो उनके तीन सहायकों को गोली मारी गई।
फालेटी ने बताया कि घटनास्थल पर मिली कार में सिर्फ एक महिला थी, जो मृत मिली।

उन्होंने बताया कि घायल सहायक अधिकारियों को विचिटा अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। शेरिफ ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी से पहले क्या हुआ। उन्होंने बताया कि विनफील्ड विचिटा से 58 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *