सियोल : उत्तर कोरिया का कहना है कि सेना की एक परेड के दौरान नेता किम जोंग-उन ने देश की परमाणु क्षमता को ”अधिकतम गति से बढ़ाने का संकल्प किया है। सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने मंगलवार को एक खबर में बताया कि किम ने बीती रात एक सैन्य परेड के दौरान यह बयान दिया। केसीएनए ने किम के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया ”अधिकतम गति से अपने परमाणु बलों को आगे बढ़ाने और विकसित करने के लिए कदम उठाता रहेगा।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका के साथ लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बीच किम का यह बयान आया है।
किम ने हाल के महीनों में कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने के मकसद से उत्तर कोरिया ऐसा कर रहा है। उत्तर कोरिया ने अपनी सेना की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार देर रात को राजधानी में एक सैन्य परेड निकाली।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *