मास्को : रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को बुधवार से अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। रूस ने यह कदम दोनों देशों द्बारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद उठाया है। पोलैंड की सरकारी गैस कंपनी पीजीएनआईजी ने कहा, गज़प्रोम ने 26 अप्रैल को पीजीएनआईजी को इस बात की जानकारी दी।

गज़प्रोम ने बताया कि वह 27 अप्रैल को अनुबंध दिवस को यमल अनुबंध के तहत आपूर्ति को पूरी तरह से निलंबित कर देगी। सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार नवीनतम घोषणा ने मंगलवार को अमेरिकी प्राकृतिक गैस वायदा को लगभग तीन प्रतिशत उछाल दिया। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक रूस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी गज़प्रोम ने हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं की है कि पोलैंड को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *