काशी। अपने मनमोहक करतबों से दुनियां भर के दर्शको के दिलो दिमाग पर छा चुके विश्व प्रसिद्ध जादूगर सिकंदर का काशी में शाही अंदाज में शो का शुभारंभ हुआ।
पूरी तरह वातानुकूलित
नागरी नाट्य मंडली के भवन में में उनके शो के प्रथम दिन ही दर्शको का जन सैलाब उमड़ पड़ा।।शहर के सम्मानित लोगो, मिडिया के लोगो के मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री रविन्द्र जैसवाल में शो के उद्घाटन की रस्म अदा की हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।। मुख्य अतिथि ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए जादूगर सिकंदर और इनकी कला की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।।
पर्दा बदला और शुरू हुआ फिर आश्चर्य का सफर . नजारे ऐसे ऐसे की नजरों को खुद विश्वास नहीं हो पा रहा था। कभी फोटो फ्रेम के कबूतर निकल रहा तो कभी हवा में ग्लास झूल रहा,कभी लड़की हवा में तैर रही तो कभी अचानक डायनासोर मंच पर दहाड़ने लगा।।
जादू का नयापन भरा शो जादूगर सिकंदर को पहले ही दिन सुपर हिट बना दिया । हर करतब के बाद तालियों की ऐसी गड़गड़ाहट बिरले सुने गए हो किसी कार्यक्रम में।।
शो प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और अतुल जोशी ने बताया की यहां रोजाना दो शो तो होंगे ही शनिवार रविवार को और विशेष अवकाश और त्योहार के अवसर पर तीन हो होंगे जिसकी जानकारी टिकट काउंटर से या पूछताछ नंबर से लिए जा सकते हैं। आनलाइन भी टिकट का प्रबंध है।।
शो के पश्चात दर्शको में बेहद खुशी का आलम था,वार्ता में लोगो ने बताया पैसा वसूल शो से भी कही अच्छा शो लगा।। बहुतो का कहना था हम लोग फिर आयेंगे शो में। लॉक डाउन के तनाव को शो ने दूर कर दिया।।

