लगुना वुड्स (अमेरिका) | अमेरिका के कैलीफोर्निया में रविवार को एक गिरजाघर में एक संदिग्ध ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। गिरजाघर में मौजूद लोगों ने मौके पर बंदूकधारी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध एशियाई मूल का एक व्यक्ति है, जिसकी उम्र 60से 70के बीच प्रतीत होती है और जांचकर्ताओं का मानना है कि वह इलाके का रहने वाली नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ने सुबह की प्रार्थना सभा के बाद गिरजाघर में आयोजित भोज में गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया था। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और जांचकर्ता 30से 40लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने ट्विटर पर बताया कि लगुना वुड्स के ‘जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च में दोपहर डेढ़ बजे के आसपास गोलीबारी हुई। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के कार्यालय ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। कार्यालय ने ट्वीट किया, ”किसी को अपनी धार्मिक आस्थाओं को लेकर चिचित होने की जरूरत नहीं है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित समुदाय और इस घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *