रियाद | सऊदी अरब के शाह सलमान को एक हफ्ते पहले आंत से जुड़ी बीमारी के लिए कोलोनोस्कॉपी होने के बाद रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शाही अदालत द्बारा जारी एक वीडियो में सलमान को छड़ी के सहारे चलते हुए देखा गया। दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक की सत्ता पर मजबूत पकड़ रखने के कारण 86 वर्षीय सलमान के स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी जा रही है। उनके मनोनीत उत्तराधिकारी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान (36) पहले ही देश के दैनिक मामलों को देख रहे हैं।

संक्षिप्त वीडियो में शाह को राजकुमार और क्षेत्र के गवर्नर प्रिंस खालिद बिन फैजल समेत अधिकारियों के एक दल के साथ जेद्दा शहर में किग फैजल स्पैश्यिलिस्ट हॉस्पिटल से निकलते हुए देखा गया। सरकारी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, आठ मई को हुई सर्जरी के बाद शाह सलमान को डॉक्टरों ने आराम करने के लिए अस्पताल में ही रहने की सलाह दी थी। हफ्तों पहले उनके पेसमेकर की बैटरी बदली गई थी। सलमान की 2020में पित्ताशय हटाने के लिए एक सर्जरी हुई थी। सलमान अपने सौतेले भाई शाह अब्दुल्ला के निधन के बाद जनवरी 2015 में सऊदी अरब की सत्ता पर काबिज हुए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *