वाशिगटन | अमेरिका ने सोमालिया में आतंकवादी समूह अल-शबाब के बढते खतरे से निपटने के लिए नए सिरे से सैन्य अभियान को मंजूरी दे दी है। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने रक्षा विभाग के अनुरोध परसोमालिया में एक छोटी अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को फिर से स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना स्थानीय सैनिकों को प्रशिक्षण देगी।

खुफिया जानकारी होने पर अभियान चलायेगी और उचित होने पर प्रत्यक्ष आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इस बात के साक्ष्य मिले है कि अल-शबाब सोमालिया में अमेरिकी नागरिको को निशाना बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सैन्य अभियान में कम से कम 500सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका की वहां स्थायी सैन्य उपस्थिति बनाये जाने की कोई योजना नहीं हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *