बर्लिन। अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री जेèवियर बेसेरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।स्वास्थ्य एवं मानव सेवा (एचएचएस) मंत्रालय की प्रवक्ता सारा लवहेम ने बताया कि बर्लिन यात्रा के दौरान बेसेरा बुधवार को संक्रमित पाए गए। बेसेरा का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उनमें सक्रमण के मामूली लक्षण हैं।एचएचएस की प्रवक्ता लवहेम ने बताया कि वह पृथक रहकर अपना काम जारी रखेंगे।

बेसेरा गत बृहस्पतिवार को आखिरी बार व्हाइट हाउस गए थे। इसलिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनका निकट सम्पर्क नहीं माना जा रहा।बेसेरा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जी-7 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने बर्लिन पहुंचे थे।बेसेरा ने मंगलवार को जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल एल से मुलाकात की थी। उन्होंने जर्मनी की रोग नियंत्रण एजेंसी के प्रमुख लोथर वीलर से भी मुलाकात की थी।इन दोनों के कार्यालयों ने अभी तक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बर्लिन पहुंचने से पहले बेसेरा ने इंडोनेशिया के बाली में भी स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लिया था।
इससे पहले, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी और व्हाइट हाउस के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *