बीजिग | दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश के चलते हुए कई हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में वूपिग काउंटी के सूचना कार्यालय के हवाले से बताया कि फूजियान प्रांत में भूस्खल से दो इमारतें धराशाही हो गईं, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय प्रसारक सीसीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि युन्नान प्रांत में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुआंगशी क्षेत्र में शिन्चेंग काउंटी में शुक्रवार को बाढ़ के पानी के साथ तीन बच्चे बह गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया। चक्रवात से युन्नान प्रांत की क्यूबेई काउंटी में सड़कें, पुल, दूरसंचार तथा बिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गए।

यह स्थान वियतनाम सीमा से 130किलोमीटर दूर है। शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फुजियान में एक फैक्टरी के मलबे से पांच शव और एक रिहायशी इमारत के मलबे से तीन शव बरामद किए गए। बृहस्पतिवार शाम से वूपिग काउंटी में बारिश जारी है। ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में सड़कों पर मिट्टी वाला पानी भरा नजर आ रहा है। कई जगहों पर सड़कें आंशिक रूप से बह जाने की खबरें हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *