ल्वीव (यूक्रेन) : रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव में एक प्रमुख रेल मार्ग को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया,जिसमें पांच लोग घायल हो गए। ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोज़ित्स्की ने बताया कि मिसाइल हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्दी मुहैया कराई जाएगी।

गृह मंत्रालय में सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने बताया कि रूसियों ने एक प्रमुख रेल सम्पर्क को तोड़ कर हथियारों तथा ईंधन की आपूर्ति बाधित करने के लिए कारपैथी पर्वत में बेस्कीडी रेलवे सुरंग पर मिसाइल हमला किया। यूक्रेन के रेलवे प्रमुख ने बताया कि रेलमार्ग को हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है और सुरंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। खबरों के अनुसार, मिसाइल हमले के कारण तीन यात्री ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ, हालांकि बाद में वे अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *