लिस्बन : पुर्तगाल में सप्ताहांत में 21 और मामलों की पुष्टि होने के बाद मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या बढèकर 297 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण डीजीएस ने एक बयान में कहा,”डीजीएस पुर्तगाल में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित लोगों के 21 अन्य मामलों की पुष्टि करता है, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर297 हो गई है।

लिस्बन और टैगस घाटी में अधिकांश मामले सामने आए। संक्रमितों में सभी 19 से 61 साल के पुरुष हैं। मरीजों की हालत स्थिर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को शुक्रवार तक दुनिया भर में 2,103 पुष्ट मंकीपॉक्स के मामलों के लिए सतर्क किया गया है, जिनमें से अधिकांश यूरोप में हैं। अफ्रीका में केवल 64 मामले दर्ज किए गए, जहां वायरस स्थानीय हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *