वाराणसी :- आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी/राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर 1जुलाई से सम्पूर्ण प्रदेश में तिरंगा शाखा के कड़ी में वाराणसी के सभी विधानसभा सहित जिला और प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शाखा लगाया। आज के प्रथम शाखा में वक्ताओं ने संविधान निर्माण में अम्बेडकर जी के योगदान की चर्चा करतें हुए कहा कि अम्बेडकर जी आजाद भारत को जाति, धर्म की कटुता से परें देखना चाहते थें परन्तु आज दुर्भाग्य हैं कि वैमनस्यता का जहर समाज मे घोलने का प्रयास किया जा रहा हैं। आज की शाखा का शिवपुर उसपुरवा के लक्ष्मी वाटिका में सर्वप्रथम डॉ भीमराव अम्बेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और दिप जलाकर शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात नवनियुक्त काशी प्रान्त के अध्यक्ष पवन तिवारी और पंचायत प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दुबे कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने किया और संचालन रमाशंकर पटेल निवर्तमान जिलाध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ) एवं जिला सह प्रभारी संगठन निर्माण विधान सभा अजगरा,सेवापुरी व निवर्तमान जिला महासचिव अखिलेश पांडेय ने किया।

आज के कार्यक्रम में पवन तिवारी (अध्यक्ष काशी प्रान्त),रमाशंकर पटेल निवर्तमान जिलाध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ) एवं जिला सह प्रभारी संगठन निर्माण विधान सभा अजगरा, सेवापुरी , मुकेश सिंह (निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता), घनश्याम पांडेय (नि. जिला मीडिया प्रभारी), जेपी दुबे, शारदा टंडन, गुलाब सिंह राठौर , अनुराग अग्रवाल ,मदन लाल पटेल ,नितिन पाठक ,जय मिश्रा , रामजी पटेल , कन्हैयालाल मिश्रा , दीपक सिंह मोहिनी महेंद्रु , अर्चना श्रीवास्तव, अमर सिंह पटेल, सत्य प्रकाश राम, माया शंकर पटेल सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *