दुबई | भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2,053 दिनों में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिग के शीर्ष-10से बाहर हो गये हैं।
आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।
इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिग में बड़ी छलांग लगायी है।

पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिग के साथ टेस्ट रैंकिग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं।कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10 वां स्थान हासिल कर लिया है।पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *