मोंटेरी (मेक्सिको) | क्रिस्टिन ग्रेनाडोस के दो गोल से कोस्टा रिका ‘कोंकैकएफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघ का परिसंघ) डब्ल्यू चैम्पियनशिप में त्रिनिदाद और टोबैगो पर 4-0 से जीत के साथ 2023 महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गया। कोस्टा रिका को विश्व कप में सीधे तौर पर क्वालीफाई करने और अपनी दूसरी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उम्मीद करनी होगी कनाडा अगले मैच में पनामा को हरा दे। कोस्टा रिका ने 2015 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

ग्रेनाडोस ने मैच के 18वें मिनट में गोल कर कोस्टा रिका को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 33वें में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के खिलाड़ी के आत्मघाती गोल से टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी। ग्रेनाडोस ने मध्यांतर से ठीक पहले अपना दूसरा गोल किया जबकि कैथरीन अल्वाराडो ने 48वें मिनट मे गोल कर टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया जो आखिर तक बरकरार रहा। ‘डब्ल्यू चैम्पियनशिप में आठ टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि तीसरे स्थान की टीम फरवरी में अंतरमहाद्बीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *