वाराणसी :- अर्दली बाजार चौकी के तेज तर्रार प्रशिक्षु उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी जानकारी जिसमें बताया की अनिल कुमार वर्मा खुशहाल नगर कालोनी निवासी की हीरो ग्लैमर गाड़ी के चोरी हो जाने की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली थी जांच करने के दौरान चला की महावीर मन्दिर चौराहे के समीप इन्फिनिटी हास्पिटल के पास बाइक खड़ा किया गया था जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने खड़े किए गए स्थान से कही अन्यत्र हटा दिया था |
खोजबीन कर उक्त बाइक को शिकायत मिलने के महज 30 मिनट के अंदर बाइक को खोजकर पीड़ित को सौंपा गया बाइक मिलने के बाद पीड़ित अनिल कुमार काफी खुश दिखे और प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी व उनके साथ लगे सहयोगी पुलिस कर्मियों को दिया धन्यवाद |
गुम हुई बाइक को प्रशिक्षु उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी ने आरक्षी अनिल गुप्ता तथा आरक्षी सुनील कुमार तथा कमांड सेंटर के सहयोगी आरक्षी मनीष बघेल के सहयोग से खोजा गया ||
