इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने नेशनल असेंबली और विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
इस जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
खबरों की माने तो पीटीआई 7 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही थी और उसने देशभर की कुल 8 में से 6 नेशनल असेंबली सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल की।
