इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप में पहले दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के हौंसले बुलंद थे, लेकिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में भारत पांच विकेट से मैच हार गया। हालांकि पर्थ की उछाल भरी पिच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत के खिलाड़ियों को चलता कर दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में अफ्रीकी टीम ने 19.4 ओवर में ही पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत के सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लिए।
