इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप का फीवर उतरने के साथ ही अब लोगों को फीफा वर्ल्ड कप का फीवर चढ़ने वाला है। जी हां 20 नवंबर से फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत होने जा रही है, इस बार फीफा वर्ल्ड कप कतर में आयोजित किया जा रहा है और इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

जानकारों की माने तो इस बार के फीफा वर्ल्ड कप जीतने की तीन टीमें प्रबल दावेदार मानी जा रही है और ये तीन टीमें है स्पेन, जर्मनी, ब्राजील। इन तीन टीमों को इस वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस बार इस वर्ल्ड कप में 32 टीमें भाग ले रही हैं। करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 64 मैच खेले जाएंगे। जिनके बीच 48 लीग मैच होंगे। यहां से जीतकर जाने वाली 16 टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *