इंटरनेट डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप और टी 20 वर्ल्ड कप दोनों जिताएं है। ये दोनों वर्ल्ड कप ही भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में जीते थे। लेकिन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमिफाइनल में हारने के बाद भारतीय टीम को आगे के लिए मजबूत करने के लिए धोनी का साथ मिल सकता हैै।

जानकारी के अनुसार धोनी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है और उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि इसकों लेकर अभी तक किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है की टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए महेंद्र सिंह धोनी को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद दिया जा सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *