इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के लिए कभी भी बात की जाए वहां हमेशा कुछ ना कुछ संकट जारी ही रहता है। हाल ही में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम पाकिस्तान में तीन टेस्ट मैच खेलने के लिए पहुंची है और इसी दौरे के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान को आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने धमकी दी है।

संगठन ने कहा है की वो आने वाले दिनों में पाकिस्तान में कही भी हमला कर सकते है। जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली जानी है, उसमें तीन मैच है और ऐसे में ये बात इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के लिए भी परेशानी भरी है।

बताया जा रहा है की तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने धमकी में कहा है की जून में पाकिस्तानी सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम को उन्होंने वापस ले लिया है। इधर इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर पहुंची है, लेकिन अब इस सीरीज पर संकट के बादल मंडराते हुए दिखने लगे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *