मोगादिशू :सोमालिया में सुरक्षबलों ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ चलाए गए अभियान के अल-शबाब के 40 आतंकवादियों को मार गिराया। सरकार ने गुरूवार को यह जानकारी दी हैं।

सूचना, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में बताया कि सोमालिया की राष्ट्रीय सेना (एसएनए) और उसके विदेशी सहयोगियों ने बुधवार रात को चलाए गए एक संयुक्त अभियान में मध्य शबेले क्षेत्र के अली फोल्डहेरे में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ”यह अभियान देश में आतंकवादियों का खात्मा करने और उन क्षेत्रों में उनकी किसी भी गतिविधियों सीमित करने के तहत चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मई में राष्ट्रपति हसन शेख महमूद के पद की शपथ लेने के बाद से सरकार ने अल-शबाब आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान तेज कर दिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *