इंटरनेट डेस्क। भारत को इस बार जी20 समिट की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। ऐसे में ये देश के लिए तो बड़ी बात है ही साथ देश और दुनियां को भी यह देखने का मौका है की अब भारत पहले वाला भारत नहीं रह गया है। ऐसे में पीएम मोदी ने भी अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को धन्यवाद दिया है।
जानकारी के अनुसाद पीएम मोदी ने भारत के जी 20 समूह की अध्यक्षता मिलने पर अन्य देशों के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों की और से दी गई शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों समेत विश्व के कई नेताओं का आभार भी प्रकट किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने सभी नेताओं से वैश्विक स्तर पर एक साथ मिलकर काम करने का भी आह्वान किया। भारत द्वारा जी 20 की अध्यक्षता संभालने पर बाइडन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्वीट किया, एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वह हमें शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए साथ लाएंगे।
