आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन को अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। सभी टीमें ऑक्शन को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। सभी टीम्स मैच विनर खिलाडियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। इसी बीच आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई की तरफ से एक बड़ा एलान किया गया है। आपको बता दें आईपीएल की टीमें अब केवल आईपीएल ही नहीं खेल रही, बल्कि बाकी लीग में भी हिस्सा ले रही हैं। एमआई ग्लोबल की मालिक नीता अंबानी ने इन टीमों के कप्तानों के एलान से सबको चौंका दिया है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा सीएसीए टी-20 लीग को लॉन्च किया गया है। इस लीग को मिनी आईपीएल भी बताया जा रहा है। इस लीग की शुरुआत अगले साल यानि 2023 से होने जा रही है। इसमें 6 जगहों पर कुल 33 मैच खेले जायेंगे। एमआई केपटाउन में की कप्तानी की ज़िम्मेदारी अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को सौंपी गयी है। वहीं एमआई एमिरेट्स का कप्तान वेस्टइंडीज के किरन पोलार्ड को नियुक्त किया गया है।
नीता अंबानी ने शेयर किया पोस्ट
नीता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “क्रिकेट सीज़न 2023 हेतु अपने एमआई ग्लोबल परिवार के अपने कप्तानों की घोषणा करते हुए हम बेहद खुश हैं। हमारे दोनों कप्तानों प्रतिभावान हैं और उसके पास अनुभव है। मुझे भरोसा है कि पोलार्ड और राशिद आगे जायेंगे।”
दक्षिण अफ्रीका T20 लीग में आपको कप्तान राशिद खान ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ी नज़र आएंगे। इस लीग में आपको राशिद खान के साथ ही फाफ डू प्लेसी, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक और जोस बटलर जैसे बड़े दिग्गज दिखाई देंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के स्टेडियम में खेला जाएगा।
