आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। सभी टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाती हुई नजर आएंगी। नीलामी में 5 बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। उन खिलाडियों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है जो नीलामी में हिस्सा लेंगे। इसी बीच नीलामी से पहले मुंबई ने एक चौंकाने वाला एलान किया है। नीलामी से पहले 4 नए खिलाड़ी मुंबई से जुड़ गए हैं।
आपको बता दें मुंबई इंडियंस के पास मुंबई इंडियंस एमिरेट्स और एमआई कैपटाउन के मालिकाना हक भी है। दोनों ही टीम्स दुनिया की दो अलग लीग्स में खेलती हैं। दरअसल एमआई एमिरेट्स में चार खतरनाक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ;इंटरनेशनल लीग टी20 के आने वाले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने यूएई के चार खिलाड़ियों मोहम्मद वसीम, वी अरविंद, बासिल हमीद और जहूर खान को टीम में शामिल किया है।
कीरोन पोलार्ड करेंगे मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की अगुआई
आपको बता दें कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की अगुआई करते हुए नज़र आएंगे। इसी के साथ टीम में निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। 14 जनवरी को अबुधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में टीम का पहला मैच खेला जाना है। एमआई केपटाउन दक्षिण अफ्रीकी लीग और एमआई अमीरात यूएई की लीग में खेलेगी। दोनों ही टूर्नामेंट अगले साल खेले जायेंगे।
