डकार (सेनेगल) : बुर्किना फासो के सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को निष्कासित कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फ्रांस विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं और देश का झुकाव रूस से मजबूत संबंध बनाने की ओर है। सरकार के प्रवक्ता ज्यां इमैनुएल ओउड्रागो ने पुष्टि की कि फ्रांस के राजदूत ल्यूस हैलादे को देश से जाने के लिए कहा गया है।

प्रवक्ता ने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी। वहीं फ्रांस के दूतावास ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया। हैलादे के निष्कासन से करीब दो सप्ताह पहले संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों की समन्वयक बारबरा मेंजी को भी देश से जाने के आदेश दिए गए थे। गौरतलब है कि देश अलकायदा और इस्लामिक स्टेट की आतंकी गतिविधियों की गिरफ्त में है और इनसे जुड़ी हिसा में हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं तथा कम से कम 20 लाख लोग विस्थापित हुए है।

वर्तमान सैन्य शासन ने पिछले वर्ष तत्कालीन सरकार का तख्तापलट किया था और दावा किया था वह हिसा रोकने में नाकाम रही है। नए सैन्य शासक कैप्टन इब्राहिम टीराओरे के सितंबर में शासन संभालने के बाद से ही देश में फ्रांस विरोधी भावनाएं बढ़ी है। कैप्टन कई मौकों पर अन्य देशों, खास तौर पर रूस के साथ काम करने की बात कह चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *