इंटरनेट डेस्क। दुनिया में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में हालत और भी बदतर होते जा रहे है। यहां हजारों की संख्या में लोगों को मौते हो रही है। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है तो वहीं दवाएं भी बड़ी महंगी हो रही है। ऐसे में यहां लोगों को अपनों की अंत्येष्टि के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।

वहीं खबरों की माने तो चीन में कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर बताया जा रहा है की 13 जनवरी 2023 को कोरोना पहली बार अपनी पीक पर होगा। इस दौरान एक दिन में 37 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं।

वहीं यह भी कहा जा रहा है की इस दौरान मौतों का अनुमान लगा पाना मुश्किल होगा। अनुमान जताया जा रहा है की उस दौरान इतने लोगों की मौते होंगी जिसके बारे में चीन ने सोचा भी नहीं होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *