वाराणसी : डाक्टर कर्मराज सिंह ने बताया की सुंदरपुर स्थित ओमेगा प्लस हॉस्पिटल चिकित्सा सेवा के 15 वर्ष पूरे करने पर नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन दिनांक 6 जनवरी से कर रहा है जो पूरे 10 दिनों तक चलकर 15 जनवरी को संपन्न होगा इस 10 दिवसीय शिविर में हड्डी, जोड़ दर्द, फ्रैक्चर, दिव्यांग (विकलांगता), गठिया, स्पाइन से संबंधित किसी भी तरह की बीमारी/ समस्या से ग्रसित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श के साथ हड्डी से जुडी किसी भी तरह की जांच, X-Ray, दवा, फिजियो आदि पर अतरिक्त छूट प्रदान किया जायेगा ।
स्त्री रोग हेतु डॉ. नूतन सिंह वरिष्ठ प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ हर एक मंगलवार और गुरुवार नि: शुल्क परामर्श सेवाएं देंगी इस कैंप में परामर्श लेने वाले किसी भी मरीज को अगर सर्जरी ऑपरेशन कराने की आवश्यकता पड़ती है तो उसे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निर्धारित शुल्क में किया जायेगा, इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए एक अतरिक्त राशि देय होगा ।
आयुष्मान कार्ड धारक इसको पहले जैसे नि:शुल्क ही प्राप्त करेंगे । इसमें कैंप में रजिस्ट्रेशन होने के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करे 73093-03131 यह सुविधा हड्डी शल्य के लिए है, निशुल्क कैंप का लाभ उठाए और जरूरतमंद मरीजों को जानकारी देने की कृपा करे ।
डॉ. कर्मराज सिंह ने बताया की ओमेगा प्लस हॉस्पिटल हमेशा जरूरतमंद निर्धन मरीजों की सहायता के लिए कार्य करता रहा है अगर किसी भी व्यक्ति के जानने में कोई जरूरतमंद है, जिसे इलाज की सख्त जरूरत है ,तो ओमेगा प्लस हॉस्पिटल लाकर दिखा सकते हैं हमारी टीम उनका नि:शुल्क इलाज करेगी और करती आ रही है और आगे भी इसी तरह करते रहेंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *