इंटरनेट डेस्क। नेपाल के पोखरा में एक बड़ी विमान दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच लोग भारत के भी शामिल है। बताया जा रहा है की लैंडिंग से पहले ही यह हादसा हुआ।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मंत्रिपरिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई।
जानकारी के अनुसार देश के गृह मंत्रालय, सुरक्षा कर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है की मृतकों में 5 भारतीयों समेत 68 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं।
जानकारी के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू से पर्यटन नगरी पोखरा जाते हुए यह विमान हादसे का शिकार हो गया। पांच भारतीय यात्रियों में से 4 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के तो 1 बिहार का रहने वाला था। इधर हादसे के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
