खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसी उपलब्धि हासिल की थी, जिससे इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज हासिल नहीं कर सका था।

अनिल कुंबले आज ही के दिन यानी 17 जनवरी 2008 को टेस्ट क्रिकेट में छह सौ विकेट लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे। उनके नाम आज भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। अनिल कुंबले ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई थी।

पर्थ में खेले गए इस मुकाबले में अनिल कुंबले ने चार विकेट हासिल किए थे। भारत के इस महान स्पिन गेंदबाज के नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट दर्ज है। उन्होंने एक पारी में सभी दस विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल की थी। उनका टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 149 रन पर 24 विकेट लेने का रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *