मुंबई : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचने के बाद पहली बार ट्वीटकरते हुए सोमवार को कहा कि उनके घुटने की सर्जरी सफल रही है और अब वह ठीक हो रहे हैं। पंत ने ट्वीट किया, ”मैं सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिये विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। ठीक होना शुरू हो गया हूं और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।
I may not have been able to thank everyone individually, but I must acknowledge these two heroes who helped me during my accident and ensured I got to the hospital safely. Rajat Kumar & Nishu Kumar, Thank you. I’ll be forever grateful and indebted pic.twitter.com/iUcg2tazIS
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) January 16, 2023
पंत ने इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), सचिव जय शाह और प्रशासन की मदद के लिये उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने चाहने वालों को संबोधित करते हुए कहा, ”अपने दिल की गहराई से, मैं अपने सभी प्रशंसकों, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को भी उनके शब्दों और प्रोत्साहन के लिये धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।
गौरतलब है कि पंत 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की अपने घर जाते हुए सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। इस दुर्घटना में उनकी जान बच गयी, हालांकि उनके घुटने की तीनों लिगामेंट (मांस को हड्डी से जोड़ने वाली मांसपेशी) फट गयी थीं। दुर्घटना के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिये देहरादून के मैक्स अस्पताल में रखा गया, जिसके बाद बीसीसीआई उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले आयी। यहां डॉ दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में उनके घुटने की सर्जरी हुई और अब वह ठीक होने के रास्ते पर हैं।
