नई दिल्ली : पंजाब किंग्सने सोमवार को भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, ”हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को पंजाब किंग्सके स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
भारत के लिए 1996 से 2001 तक 15 टेस्ट और 69 एकदिवसीय मैच खेलने वाले 52 साल के जोशी भारतीय चयन समिति की अगुआई कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए दो दशक तक खेलने वाले जोशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का भी प्रतिनिधित्व किया है। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने अपने कोचिग ढांचे में बदलाव करते हुए वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच के रूप में वापसी कराई है। चार्ल लैंगवेल्ट को गेंदबाजी कोच के बनाया गया है जबकि ब्रैड हैडिन सहायक कोच होंगे।
