इंटरनेट डेस्क। कभी टीम इंडिया में विस्फोटेक बल्लेबाज के रूप में पहचान रखने वाला ये खिलाड़ी एक बार फिर से सुर्खियाें में है। इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास भी ले लिया है। लेकिन ये एक बार फिर से मैदान पर उतर आया है और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फिर से पुराने दिनों की याद दिला दी है।

जी हां आज बात हो रही है टीम इंडिया के लिए खेल चुके रॉबिन उथप्पा के बारे में जिन्होंने 14 सितंबर 2022 को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन इस समय वो दुबई की इंटरनेशनल लीग टी20 में खेल रहे हैं। रॉबिन उथप्पा ने इस लीग में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए विस्फोटक पारी खेली है।

रॉबिन उथप्पा ने गल्फ जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाए। इस दौरान रॉबिन उथप्पा ने 10 चौके और दो छक्के मारे। रॉबिन उथप्पा के अलावा यूसुफ पठान भी इस टीम की और से खेल रहे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *