इंटरनेट डेस्क। भारत क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत की सड़के हादसे में घायल होने के बाद की सर्जरी हो गई है। पंत इस समय मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। सर्जरी होने के बाद उन्होंने पहली बार ट्वीट किया है और अपनी जान बचाने वाले दोनों युवकों को धन्यवाद किया।

पंत ने इसके बाद अपने साथी खिलाड़ियों, डॉक्टर्स और फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक ट्वीट में अस्पताल पहुंचाने वाले दोनों युवकों के बारे में भी बड़ी बात कही। ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए कहा, हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन मुझे इन दो हीरोज के बारे में बताना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट में लिखा जिन्होंने मेरी दुर्घटना के दौरान मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच जाऊं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी और कर्जदार रहूंगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *