इटरनेट डेस्क। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत का प्रदर्शन खराब रहा और टीम को संयुक्त-9वां स्थान हासिल हुआ। लेकिन जर्मनी ने फाइनल मुकाबला जीतकर वर्ल्डकप का खिताब अपने नाम कर लिया। जर्मनी ने इस मुकाबले में बेलेज्यिम को हराकर ये मुकाबला अपने नाम किया।
इधर भारत की हार और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण ग्राहम रीड ने भारतीय हॉकी टीम के हेट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। कोच ने भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। भारत को इस वर्ल्ड कप में पदक के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार हेड कोच ग्राहम रीड के अलावा पुरुष टीम के कोच ग्रेग क्लार्क और सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बर्टन ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। ग्राहम रीड ने अप्रैल 2019 में भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में पदभार संभाला था।
