इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज कल धार्मिक यात्राएं खूब कर रहे है। हाल ही में वृदांवन की यात्रा करने के बाद एक बार फिर से दोनों पती पत्नी ऋषिकेश पहुंच गए है। इन दोनों की यहां से फोटोज सामने आई है।
विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे। यहां वे शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। इस यात्रा में अबकी बार विराट कोहली की मां भी साथ में है।
यहां विराट कोहली ने पत्नी और अपनी माता सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। जानकारी के अनुसार इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर ध्यान भी लगाया। खबरों की माने तो स्वामी दयानंद आश्रम में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी आ चुके है।
