इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की शुरूआत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरूआत 9 फरवरी से हो रही हैं। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया टीम भारत पहुंचने वाली है।

लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है और वो यह की भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर चोट के कारण पहले ही टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट 9 फरवरी को शुरू होना है जो नागपुर में खेला जाएगा।

जानकारी सामने आई है की अय्यर पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे औ वो दिल्ली में 17 फरवरी को होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। श्रेयस अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *